फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में खुलेगा सूबे का पहला डाक एटीएम

Sun, 08 Feb 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डाक एटीएम की सौगात दी है। प्रदेश का पहला डाक एटीएम रविवार को कैंट प्रधान डाकघर में खुलेगा। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के इस पहले एटीएम का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। ऐसे सभी डाकघर जो कोर बैंकिंग से जुड़ चुके हैं, वहां के बचत खाताधारक यहां के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। डाकघर की ओर से इसके लिए खाताधारकों को एटीएम कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्ड से सिर्फ डाक एटीएम से ही पैसे निकाले जा सकेंगे। पश्चिम मंडल के डाक अधीक्षक एचजी वर्मा ने बताया कि डाक विभाग ने आईटी मार्डनाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत डाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ने की पहल की है। कोर बैंकिंग से जुड़ने के बाद ऐनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत क्रमबद्ध रूप से धीरे-धीरे डाक घर के ग्राहकों को आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम आदि का लाभ देने की तैयारी है।

बताया कि कैंट स्थित प्रधान डाकघर में प्रदेश का पहला डाक एटीएम लग रहा है। अब तक प्रदेश के 262 डाकघर कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़े चुके हैं। जिनमें वाराणसी डाक मंडल के आठ डाकघर शामिल हैं। इनमें कैंट प्रधान डाकघर के अलावा विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर, काशी विद्यापीठ, बीएचयू हास्पिटल, डीरेका, बड़ागांव, भदोही और औराई डाकघर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें