काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026 का प्रथम चरण पूरा हो गया। दूसरे दिन कुल 9868 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 320 विजेता घोषित किए गए। 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लिए प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन और रील मेकिंग की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताएं संसदीय क्षेत्र के तीन विकास खंडों सेवापुरी, आराजी लाइंस, काशी विद्यापीठ और नगर क्षेत्र के पांच जोन में हुईं। सेवापुरी ब्लॉक से 2332 प्रतिभागियों में से 40 विजेता बने। आराजीलाइन से 1986 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित किए गए। काशी विद्यापीठ में 1517 प्रतिभागियों में से 40 विजेता चुने गए। नगर क्षेत्र के आदमपुर, भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली और वरुणापार जोन से भी 40-40 विजेता घोषित हुए। इन प्रतियोगिताओं में जिला पंचायत सदस्य स्वाति सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक सौरव श्रीवास्तव और भाजपा सभासद बिंदु सोनकर आदि मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। फाइनल मुकाबले 23 व 24 जुलाई को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोयराजपुर में होंगे।