फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU में मुकाबला: भारत में दिव्यांगजनों का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच, बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम

Wed, 21 Sep 2022 10:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच 24 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट की ट्रॉफी का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवा पखवाड़ा के तहत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच की ट्रॉफी का बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू)  में अनावरण किया गया।  ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 24 सितंबर को आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में भारत और बांग्लादेश के बीच देश का पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट मैच होगा।

विज्ञापन


मैत्री कप में हिस्सा लेने बांग्लादेश की टीम 23 सितंबर को बनारस आएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि 20 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन हो चुका है।  एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि भारत में दिव्यांगजनों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

पांच वर्षों से काशी में राष्ट्रीय स्तर के मैच हो रहे थे। इस मैच से दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा होगा। वहीं, दोनों देशों के रिश्ते भी मजबूत होंगे। ट्राफी अनावरण के दौरान डॉ. तुलसीदास, डॉ. नीरज खन्ना, आशुतोष प्रजापति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें