फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का पहला गुरु पुष्य योग आज, खरीदारी के लिए सर्वोत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वर्ष का पहला गुरु पुष्य योग 28 जनवरी को बन रहा है। यह पूरे दिन और रात तक रहेगा। गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है और लंबे समय तक इसका फायदा मिलता है। इस दिन पौष महीने की शाकंभरी पूर्णिमा भी रहेगी। इस पर्व पर तीर्थ-स्नान और दान करने से अक्षय फल मिलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से रात 3:50 बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा। इससे इस दिन की शुभता और बढ़ जाएगी। ऐसे शुभ योग में भूमि, भवन और वाहन खरीदारी के साथ ही कारोबार शुरू करना श्रेष्ठ होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज लंबे समय तक टिकती है और उसका फायदा अधिक दिनों तक मिलता है। पूर्णिमा का व्रत रखने से आर्थिक संकट भी दूर होता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान पूजा-पाठ के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक समय शुभ रहेगा। ये साल का पहला गुरु पुष्य योग है।
----
इस साल 3 बार और बनेगा गुरु पुष्य संयोग
गुरु पुष्य संयोग साल में 3 या 4 बार ही बनता है। इस साल 28 जनवरी के बाद ये संयोग 25 फरवरी को फिर बनेगा। लेकिन दोपहर करीब 1:15 तक ही रहेगा। इसके बाद दीपावली के पहले 28 अक्तूबर को पूरे दिन और 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ये शुभ संयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें