फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से गोवा और पुणे की पहली सीधी उड़ान: इस तकनीक से अब आधी रात के बाद रनवे पर उतरेगा पुणे का विमान

Sat, 04 Mar 2023 12:24 PM IST
किरन रौतेला वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट से गोवा और पुणे के लिए सीधी उड़ान नहीं है। इससे पहले इंडिगो ने गोवा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन संचालन बंद कर दिया। अब अकासा एयरलाइंस ने गोवा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया है। यह पहला मौका है, जब वाराणसी से गोवा के लिए सीधे उड़ान भरा जा सकेगा। यही स्थिति पुणे के लिए भी है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से पहली बार गोवा और पुणे की सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस का विमान 28 मार्च से रोजाना उड़ान भरेगा। इसी तरह 31 मार्च से पुणे की उड़ान सेवा भी शुरू होगी। इसका शेड्यूल भी तैयार हो गया है।

विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट से गोवा और पुणे के लिए सीधी उड़ान नहीं है। इससे पहले इंडिगो ने गोवा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन संचालन बंद कर दिया। अब अकासा एयरलाइंस ने गोवा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया है। यह पहला मौका है, जब वाराणसी से गोवा के लिए सीधे उड़ान भरा जा सकेगा। यही स्थिति पुणे के लिए भी है। नए विमानों के उड़ान भरने से पूर्वांचल की लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वाराणसी व आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा जाते हैं। कम समय में गोवा पहुंचने का विकल्प भी मिल गया है। अभी तक कनेक्टिंग विमान का ही विकल्प था। लिहाजा, विमान देर से पहुंचते थे। इसी तरह प्रोफेशनल्स पुणे के लिए उड़ान भरते हैं।

बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
ये है विमानों का शेड्यूल
गोवा से प्रतिदिन दोपहर 3:50 बजे विमान उड़ान भरेगा और शाम 6.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। 30 मिनट बाद यानी शाम सात बजे विमान गोवा के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान रात 9:20 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर उतर जाएगा। विमान पुणे से रात 10:55 बजे उड़ान भरेना, जो वाराणसी में देर रात 1:30 बजे उतरेगा। रात 1:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 3:50 पर पुणे पहुंच जाएगा।

लगातार बढ़ रही उड़ान
वाराणसी एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान लगातार बढ़ रही है। एयर ट्रैफिक अच्छा मिल रहा है। इससे एयरपोर्ट प्रशासन गदगद है। अब दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, हैदराबाद, चेन्नई की विमान सेवाएं हो गई हैं। विदेशों के लिए शारजाह और नेपाल की विमान सेवाएं भी हैं।
 
विज्ञापन

इंडिगो-गो एयर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।
नाइट लैंडिंग सिस्टम का मिला लाभ
अहम बात यह है कि पुणे का विमान आधी रात के बाद 1:10 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा, फिर आधे घंटे बाद 1:40 पर पुणे के लिए उड़ान भरेगा। यह नाइट लैंडिंग सिस्टम की वजह से संभव हो सका है। अभी तक रात दस बजे तक ही विमान उड़ान भरते हैं। यह पहला मौका होगा, जब देर रात एयरपोर्ट पर विमान उतरेगा।
एयरपोर्ट पर पहली बार देर रात विमान उड़ान भरेगा और उतरेगा भी। दो नए शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने वाली हैं। विमान व उड़ाने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।- अर्यमा सान्याल, निदेशक, एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें