फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पहले दिन बरसी नूरानी रहमत

Sat, 20 Jun 2015 01:58 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रमजान का पहला दिन और पहला ही जुमा...। घरों से लेकर मस्जिदों तक नूरानी रहमत बरसी पड़ी। शुक्रवार को मुस्लिम इलाकों का नजारा ही जुदा था। बड़े, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों का रुख किया।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग नमाज की तैयारी में जुट गए। जुमे की अजान होते ही सड़कों और गलियों में हलचल सी मच गई। देखते ही देखते मस्जिदें खचाखच भर गईं।
शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों का नजारा नूरानी था। ज्ञानवापी मस्जिद हो या नदेसर की जामा मसजिद, हर जगह रमजान के पहले जुमे पर नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलमगीर मस्जिद धरहरा, मस्जिद ढाई कंगूरा जेरगुलेर, मस्जिद लंगड़ा हाफिज नई सड़क, मस्जिद गंज शहीदा काशी स्टेशन, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मुगलिया मस्जिद बादशाहबाग में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की।
 ऐसे ही मस्जिद नगीना वाली रेवड़ी तालाब, मस्जिद बैतुस्सलाम ढेलवरिया, ऊंची मस्जिद मदनपुरा, मीनारवाली मस्जिद पीलीकोठी भी नमाजियों से भरी रहीं। सभी मस्जिदों में नमाज से पहले तकरीर हुई। उलेमा ने रमजान की फजीलतों का बयान किया। उधर, घरों में महिलाएं भी इबादत में जुटी रहीं। दोपहर में नमाज के बाद तिलावत का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें