फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहरी सीएचसी सारनाथ में पहली सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सारनाथ में रविवार में रात को पहली बार डॉक्टरों ने सिजेरियन प्रसव कराया। इसके बाद महिला और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ है। फिलहाल डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी सारनाथ में उच्च जोखिम वाली गर्भवती(हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिला को परिजनों ने भर्ती कराया। इसके बाद देर रात ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। आपरेशन में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ. निकुंज कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. अर्चना वर्मा, डाॅ. अभिमन्यु सिंह, स्टाफ नर्स अमृता द्विवेदी, अमन राय का सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक सीएचसी में लोकार्पण के बाद ओपीडी सेवा, भर्ती करने के साथ ही सामान्य प्रसव की सुविधा थी, लेकिन अब सिजेरियन प्रसव भी होने लगा है। आने वाले दिनों में यहां और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें