फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। ब्यासपुर (छाहीं) में कार सवार दो बदमाशों ने रविवार की देर शाम एक घर के बाहर खड़ी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों ने कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ ही लोगों को असलहा लेकर दौड़ा लिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले। बदमाशों का दुस्साहस देख स्थानीय लोग खासे भयभीत दिखे। सूचना पाकर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस और दो खोखा बरामद किया। घटना का कारण जमीन संबंधित विवाद और पुरानी रंजिश को मानकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मूल निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह जौनपुर स्थित एक कॉलेज में क्लर्क हैं ब्यासपुर (छाहीं) में रहते हैं। देर शाम कार सवार दो बदमाश आए और धीरेंद्र की कार पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसके बाद गालीगलौज करते हुए बदमाशों ने ईंट से कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच बाइक से एक युवक आया तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। युवक बाइक छोड़ कर भाग निकला तो बदमाशों ने उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद युवक जिस घर में घुसा उसके सामने पड़ी चारपाई बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों की कार का रंग हल्का धुंधला नीला था। कार के नंबर प्लेट पर भारत सरकार भी लिखा था। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। घटनास्थल और उसके आसपास देखा जा रहा है कि कहां सीसी कैमरे लगे हुए हैं। बदमाशों को चिह्नित कर धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें