फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरा में फायर स्टेशन बनकर तैयार, जल्द हो शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण इलाकों में आग से बचाव के लिए पिंडरा में फायर स्टेशन बनकर तैयार हो गया। जल्द ही फायर स्टेशन की औपचारिक शुरुआत होने वाली है। यहां आधुनिक उपकरणों से लैस फायर स्टेशन के जरिए करखियाव स्थित फूड एग्रो पार्क और आसपास किसानों की फसल की रक्षा हो सकेगी। 849.59 लाख की लागत से 4050 स्क्वायर मीटर में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ फायर स्टेशन बनाया गया है। यह जिले का पांचवा फायर स्टेशन होगा।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि इस फायर स्टेशन में दो मंजिला इमारत में फायर की दो यूनिट मुस्तैद रहेगी। स्टेशन में 26 फायर कर्मी तैनात रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण स्टेशन पर फोम टेंडर की विशेष व्यवस्था है। इसके अलावा वाटर टेंडर, वाटर मिस्क, बाइक मॉउंटेड फायर सिस्टम रहेगा। फायर स्टेशन पर एक लाख लीटर का अंडर वाटर टैंक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना है कि हर तहसील में एक फायर स्टेशन हो। इसके तहत अब राजातालाब तहसील में फायर स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें