फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में नहीं बना फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं बनने की शिकायत उद्यमियों ने की। इस पर आवास विकास के सहायक अभियंता ने बताया कि जलभराव की समस्या है। अगले सप्ताह में निर्माण शुरू कराया जाएगा। बुधवार को मंडलीय सभागार में उद्योग बंधु की बैठक मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने की। इस दौरान उद्यमियों ने कई मुद्दे उठाए। मंडलायुक्त ने फायर विभाग के सीनियर अधिकारी को नामित करने को कहा ताकि उनके द्वारा हैंडओवर लेने के लिए गुणवत्ता की जांच की जाती रहे। बिजली निगम के एक्सईएन ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 33/11 केवी के नए सब स्टेशन की स्थापना और फेज-2 में सब-स्टेशन की क्षमता वृद्धि कार्य शुरू है, जिसे दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। विद्युत समस्याओं की जांच आपत्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति को जांच करके सात नवंबर तक रिपोर्ट मुख्य इंजीनियर को देने को कहा।
विज्ञापन

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में नई सीवर लाइन बिछाने के लिए यूपीसीडा को 10 दिसंबर तक डीपीआर बनाकर फाइनल सबमिट करने को कहा। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी के आसपास बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को हटाने को कहा। बैठक में उपायुक्त उद्योग उमेश सिंह, यूपीसीडा, अग्निशमन, आवास विकास, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रशिक्षण शुरू
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रशिक्षण की शुरुआत बुधवार को आईटीआई परिसर औद्योगिक आस्थान चांदपुर में हुई। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए। सहायक प्रबंधक उद्योग संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिन का है, इसमें सरकार की योजनाओं को समझने और सीखने की जरूरत है। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता, आईटीआई के प्रधानाचार्य दूधनाथ सिंह, अंजली सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें