फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रेलवे स्टेशनों पर भी पार्किंग के लिए लेनी होगी फायर एनओसी, आग लगने की घटना के बाद सख्त हुआ विभाग

Tue, 03 Dec 2024 09:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर वाहन पार्किंग में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड सख्त हुआ। ऐसे में अब रेलवे स्टेशनों पर भी पार्किंग के लिए फायर एनओसी लेनी होगी। 
विज्ञापन
बनारस स्टेशन पर बना पार्किंग स्टैंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से सटे वाहन पार्किंग में आग की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने भी रेलवे स्टेशनों पार्किंग व्यवस्था की पड़ताल करनी शुरू कर दी है। फायर नियमों की अनदेखी करते हुए कैंट पर वाहन पार्किंग बनवा दी गई थी। घटना के बाद फायर बिग्रेड ने अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से जिलाधिकारी और कैंट स्टेशन निदेशक समेत महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार कैंट का वाहन पार्किंग स्टैंड मर्केंटाइल की श्रेणी में है, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ युक्त दुपहिया और चार पहिया वाहन उपलब्ध रहते हैं। इस स्थल पर 20 हजार लीटर का टैरेस टैंक और 900 एलपीएम क्षमता का टैरेस पंप होना अनिवार्य है। पार्किंग के चारों तरफ 15 मीटर के अंतराल पर यार्ड हाइड्रेंट व होजरील व 15 मीटर से अधिक होने पर बीच में भी यार्ड हाइड्रेंट व होजरील होना अनिवार्य है। प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) आईएस 2190 के अनुसार भी लगाना अति आवश्यक है।

अग्निशमन व्यवस्था पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश अग्निशमन व आपात सेवा लखनऊ के वेबसाइट पर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन भी अनिवार्य है। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी निरीक्षण के बाद एनओसी जारी करते हैं। आग संबंधी पत्र भी फायर ब्रिगेड ने जिलाधिकारी और कैंट निदेशक को भेजा है। प्रभारी मुख्य अग्निमशन अधिकारी लालजी गुप्ता ने बताया कि बनारस, सिटी स्टेशन और अन्य स्टेशनों पर वाहन पार्किंग पर आग सुरक्षा को लेकर पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यार्ड में रेल इंजनों के खुले रहते हैं गेट

कैंट स्टेशन पर लापरवाहियां इस कदर हैं कि यार्ड में रेल इंजनों के दरवाजे को खुला छोड़ दिया जाता है। संबंधित विभाग के कर्मी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि नियम है कि दरवाजा बंद करके ही जाएं। यार्ड में अंधेरा होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।

116 रेल कर्मियों ने सौंपे वाहनों के कागजात
पार्किंग में आग की भेंट चढ़े 203 वाहनों के स्वामियों ने मंगलवार को भी हेल्प डेस्क पर संपर्क किया। अब तक 116 रेल कर्मियों ने अपने वाहनों के कागजात जमा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें