फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सूजाबाद पुलिस चौकी के ठीक आगे चलती कार में आग लग गई। बृहस्पतिवार रात कोचस सासाराम निवासी चंदन कुमार गुप्ता वाराणसी से अस्पताल से लौट रहे थे। सूजाबाद चौकी से थोड़ा आगे पहुंचते ही कार से धुआं उठने लगा। कार सवार सभी बाहर निकल गए। चौकी के पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने बालू और पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। संवाददो पक्षों में मारपीट, पांच पर केस
विज्ञापन

सिंधौरा। गड़खड़ा गांव में मकान निर्माण विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच पर केस दर्ज किया गया है। रामा गुप्ता का आरोप है कि दो दिन पहले प्रकाश गुप्ता, पूनम देवी ने काम रुकवाया और ईंट, लाठी डंडे से मारा पीटा। प्रकाश का आरोप है कि जमीन पर जबरन मकान निर्माण कराया जा रहा है। विरोध किया तो मातादीन गुप्ता, अतुल और विनीता ने मारपीट की। संवाद
धोखाधड़ी मामले का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। धोखाधड़ी मामले में वांछित प्रदीप कुमार पांडेय को लंंका पुलिस ने डाफी से गिरफ्तार किया। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डाफी का रहने वाला है। इसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें