फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेश्वरगंज में रजाई-गद्दे की दुकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विशेश्वरगंज दलहट्टा के समीप शुक्रवार दोपहर रजाई-गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रजाई, गद्दे, रूई और कपड़े होने के कारण धुएं का गुबार तीन किलोमीटर दूर कबीरचौरा तक दिखाई दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोयला बाजार क्षेत्र के जेरगुलर निवासी शाहिद की दलहट्टा के समीप रजाई-गद्दे की पुरानी दुकान है। शाहिद ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती, तब तक दुकान के अंदर रखी रजाई, गद्दे और रुई सहित अन्य सामान उसकी चपेट में आ गए। सूचना पाकर कोतवाली फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां आईं, लेकिन उनका पानी खत्म हो गया। इसके बाद चेतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां बुलानी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन रह-रह कर दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था। इस पर फायर ब्रिगेड के जवान शाम तक पानी का छिड़काव करते रहे। शाहिद ने बताया कि आग से लाखों रुपये का माल जल गया।
मैदागिन से मच्छोदरी के बीच रोका गया यातायात
दुकान में आग लगने के बाद विशेश्वरगंज दलहट्टा मंडी में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। समीप ही स्थित दाल की आढ़त और पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल गए। दुकान से उठ रहे आग के शोले और धुएं को देख कर कोई भी आगे बढ़कर उसे बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस दौरान मैदागिन से मच्छोदरी मार्ग पर यातायात भी रोकना पड़ा। इसके चलते क्षेत्र में जाम भी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें