फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रद्दी कागज के गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी

Wed, 01 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर मार्ग स्थित पारसनाथ गुप्ता के रद्दी कागज के गोदाम में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। सूचना के काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण पारसनाथ को 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग किस वजह से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस दौरान मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
रद्दी कागज के क्रेता और विक्रेता का घर और गोदाम शिवदासपुर में है।
बुधवार को उनके बेटे नीतेश गुप्ता की शादी गोदाम के समीप ही स्थित एक लॉन से होनी थी।
पूरा परिवार लॉन में था तभी पड़ोसियों ने गोदाम के पिछले हिस्से से धुआं उठता देख पारसनाथ को सूचना दी।
आसपास के लोगों ने पानी बुझाने का प्रयास शुरू कर सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना के लगभग 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी को लेकर इलाकाई लोगों में खासा गुस्सा देखा गया। पारसनाथ के अनुसार लगभग 50 हजार रुपये मूल्य से ज्यादा के रद्दी के कागज जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें