फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जंगमबाड़ी में गैस चूल्हे की आंच कम करने के दौरान आग लगी, एक झुलसा

Thu, 29 Jun 2023 08:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जंगमबाड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान के भूतल में बृहस्पतिवार को ठंडाई का सामान तैयार करने के दौरान गैस चूल्हे की आंच कम करते समय अचानक आग लग गई। पड़ोसियों और पुलिस के सहयोग से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
मकान में आग की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंगमबाड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान के भूतल में बृहस्पतिवार को ठंडाई का सामान तैयार करने के दौरान गैस चूल्हे की आंच कम करते समय अचानक आग लग गई। पड़ोसियों और पुलिस के सहयोग से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण धनंजय केसरी झुलस गए और मंडलीय अस्पताल में उनका उपचार कराया गया।

विज्ञापन


दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पीछे नरमा देवी का चार मंजिला मकान है। नरमा देवी के बेटों संजय केसरी, विजय केसरी और धनंजय केसरी की गोदौलिया पर ठंडाई की दुकान है। धनंजय केसरी ने बताया कि भूतल स्थित एक कमरे में गैस चूल्हा जला कर दुकान का सामान तैयार किया जा रहा था।

चूल्हे की आंच कम करने के दौरान अचानक आग लग गई। आशंका है कि गैस की रिसाव की वजह से आग लगी थी। आनन-फानन परिवार के सभी सदस्य भाग कर घर से बाहर निकले और आग पर काबू पाया गया। धनंजय ने बताया कि आग लगने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दशाश्वमेध थाने की पुलिस की सूचना पर अग्निशमन विभाग का मोटरसाइकिल दस्ता आया, लेकिन उसके आग बुझाने के उपकरण काम ही नहीं किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें