फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: केमिकल कारोबारी के मकान में लगी आग, बाल-बाल बचे 20 लोग; 30 मिनट में पाया काबू

Wed, 22 May 2024 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में भुलेटन मंदिर के पास अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। आग पर 30 मिनट में काबू पाया गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के भूलेटन में केमिकल कारोबारी के मकान में बुधवार दोपहर आग लग गई। तेजाब के कुछ गैलन जद में आने से आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड के प्रयास से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। मकान से बच्चों समेत 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया गया था।

विज्ञापन


भूलेटन निवासी मेवा चौहान का केमिकल का कारोबार है। गोला दीनानाथ में उनकी दुकान है। घर के प्रथम तल से दोपहर दो बजे धुआं उठने लगा। पड़ोसी नियाज खान ने पियरी पुलिस चौकी समेत फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुटे। आग की लपटें देख परिवार के सदस्य चीखने चिल्लाने लगे। पड़ोसियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले सभी को सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच केमिकल भरे गैलन और खाली कंटेनर में आग लग गई। मकान दहकने लगा। हालांकि, कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने पुलिस को बताया कि घर में व्यापारी द्वारा तेजाब स्टोर किया जाता है। व्यापारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। अग्निशमन अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी हो तो नियाज जैसा....
घर में लगी आग की लपट देख किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि मकान में दाखिल हो सके। पड़ोसी नियाज ने मकान में फंसे संतोष चौहान, मनोज चौहान, चंदा, बबिता समेत पांच अन्य बच्चों को पड़ोसियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि पड़ोसी हो तो नियाज खान जैसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें