फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग लगी : दमकल की चार गाड़ियों ने ढाई घंटे में आग पर पाया काबू, चार फ्लैट में भी नुकसान

Sat, 15 Feb 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महमूरगंज आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रहीं थी। दमकल विभाक की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मशक्कत के बाद बुझाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महमूरगंज स्थित अजमतगढ़ पैलेस में टेंट हाउस और फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में शुक्रवार की आधी रात बाद आग लग गई। आग की चपेट में समीप ही स्थित एक अपार्टमेंट के चार फ्लैट के कुछ सामान भी जल गए। सूचना पाकर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


अजमतगढ़ पैलेस में डाफी निवासी देवाशीष चक्रवर्ती ने टेंट हाउस और फ्लावर डेकोरेशन का गोदाम बना रखा है। भेलूपुर थाने की पुलिस को रात लगभग 1:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। 

गोदाम के समीप स्थित अपार्टमेंट के प्रथम तल में रहने वाले अनुराग मोहंती के फ्लैट की खिड़की का शीशा आग की लपटों से टूटा तो उनकी नींद खुली। अनुराग ने सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय को आग लगने की सूचना दी। चेतन की सूचना पर इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद की गई और दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। इस बीच आग की लपटों की जद में अपार्टमेंट के तीन और फ्लैट आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा हड़कंप
आग की सूचना पाकर पहुंचे देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि गोदाम के भीतर बिजली का एमसीबी बंद था। इसके चलते शॉर्ट सर्किट होने जैसी कोई बात ही नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समीप ही वैवाहिक समारोह में आतिशबाजी हो रही थी। 

आशंका है कि शादी के दौरान हो रही आतिशबाजी के कारण रॉकेट की चिंगारी से टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी होगी। उधर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भोर में चार बजे आग पर काबू पाया गया। 

जिला जेल के पास शॉर्ट सर्किट से गैरेज में आग लगी
जिला जेल के समीप स्थित वरुणा ऑटो गैरेज में शुक्रवार की रात आग लग गई। सूचना पाकर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने एक फायर टेंडर की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। 

वरुणा ऑटो गैरेज में सरकारी गाड़ियों की मरम्मत का काम होता है। गैरेज मालिक अर्दली बाजार क्षेत्र निवासी मटरू ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से गैरेज के कार्यालय और स्टोर रूम में आग लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने गैरेज को अपनी जद में ले लिया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें