फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: जिंदा जले एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर, बिस्तर के पास चल रहा था हीटर

Mon, 16 Dec 2024 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई। सारनाथ थाने के अंतर्गत जैतपुरा में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर भागकर पहुंचे लोग व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव विहार कॉलोनी के मकान में सोमवार अपराह्न आग लग गई। हादसे में एयरफोर्स के रिटायर्ड मेडिकल वारंट ऑफिसर दया शंकर गुप्ता (81) जिंदा जल गए। दमकल की एक गाड़ी ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया। आग की वजह बिस्तर के पास रखे रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन




सारनाथ थाना क्षेत्र के शिव विहार काॅलोनी में दया शंकर गुप्ता रहते थे। 2002-03 में एयरफोर्स से रिटायर्ड हुए थे। दो बेटे बंगलूरू में परिवार के साथ रहते हैं और दो बेटियां ससुराल में रहती हैं। घर के बाहरी हिस्से में दया शंकर गुप्ता मेडिकल स्टोर चलाते थे।
विज्ञापन




लोगों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे दया शंकर गुप्ता के घर से धुआं उठता देख कर चहारदीवारी फांद कर अंदर गए। देखा कि पूरे घर में धुआं भरा था। पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन लपटें शांत नहीं हुई।

मृतक दया शंकर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों की टीम ने 40 मिनट में आग पर काबू पाया। मकान के अंदर दया शंकर गुप्ता का जला हुआ शव बिस्तर पर था। बिस्तर के पास ही रूम हीटर पड़ा था और केबल जला हुआ था।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग के बेटों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें