आग बुझाने के लिए आसपास के लोग समरसेबल और बाल्टियों से पानी डालने लगे। कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, उसका विभाग में पंजीयन नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले शहर में संगीत पैलेस के पास आबादी के बीच संचालित कबाड़ गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार ऐसी घटनाओं के बाद आबादी के बीच चल रहे कबाड़ गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और पंजीयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।