फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्माणाधीन होटल में लगी आग, सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धा सिटी कॉलोनी की घटना, फायर ब्रिगेड ने पाया 30 मिनट में काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी के निर्माणाधीन एसडी सनराइज होटल के रिसेप्शन में बृहस्पतिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। होटल का सामान जलकर नष्ट हो गया। होटल में सुबह छह बजे अचानक धुआं उठने लगा। रिसेप्शन में आग लगने से फर्नीचर, टीवी, फॉल सिलिंग, पंखा, एसी धूं-धूं कर जलने लग गया। खिड़कियों के निकलने वाले धुएं के गुब्बार से आसपास के लोग सहम गए। पड़ोसी अमित विशाल,अज्जू सहित अन्य लोगों ने पाइप से पानी फेंककर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थाने की पुलिस और सीएफओ आनंद सिंह राजपूत पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने 30 घंटे में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। होटल के रिसेप्शन में ही आग लगी और समय रहते काबू पा लिया गया। ऊपर के तल पर आग नहीं पहुंचने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें