फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्लास्टिक दाने की कंपनी में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग से जलता कंपनी में रखा सामान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में बुधवार की भोर में चार बजे प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्लास्टिक कबाड़ होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

अग्नि शमन अधिकारी अमित राय ने बताया कि आग लगने से कंपनी में रखा सामान, मशीनें और शेड जल गया। । सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अर्जुन सिंह किराये पर कंपनी संचालित करते हैं।
यहां प्लास्टिक कबाड़ से दाना बनाने का काम होता है। मंगलवार की रात करीब तीन बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

आसपास काम करने वाले मजदूरों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।
आग की भयावहता को देखते हुए पास की दूसरी कंपनियों तक लपटें पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कंपनी में रखा सामान, मशीनें और शेड पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे। आग बुझने के बाद परिसर में राख और मलबा ही बचा था।
विज्ञापन

कंपनी संचालक अर्जुन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें