फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी दस्तावेज से महिला के नाम 50 हजार का लोन निकालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी ललिता के नाम कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 हजार रुपये का ऋण निकालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गायत्री राजभर, राजू राजभर, आराधना, प्रदीप सिंह, सिकंदर, बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर विश्वेंद्र कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक, खजांची और दो अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। महिला का आरोप है कि सरकारी योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर उससे आधार कार्ड की छायाप्रति और बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान लिया गया था। बाद में उसके नाम पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की हथियर कला शाखा से ऋण होने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके नाम पर 50 हजार रुपये का लोन है, जिसमें 16,080 रुपये बकाया बताए गए हैं। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें