फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किराये पर लिया ट्रैक्टर, 55 हजार रुपये नहीं देने पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में हेमंत पटेल के खिलाफ किराए पर लिए ट्रैक्टर का बकाया 55 हजार रुपये नहीं चुकाने पर रविवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। नरोत्तमपुर गांव के मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि रमना निवासी हेमंत पटेल ने 2021 में भतीजे अंकित सिंह के दोस्त होने के नाते ट्रैक्टर किराये पर लिया था। यह ट्रैक्टर बजबजा प्लांट में चलाने के लिए 25 हजार रुपये प्रति महीने पर लिया गया था। पांच महीने तक ट्रैक्टर चलाने के बाद कुल 1,25,000 रुपये का किराया बकाया हुआ। मनोज ने बताया कि थाने में शिकायत के बाद हेमंत ने दो बार में 70 हजार रुपये का भुगतान किया था। बाकी 55 हजार रुपये तीन महीने में देने का वादा किया था, लेकिन हेमंत ने राशि नहीं चुकाई। निर्धारित समय बीत जाने के बाद जब हेमंत पटेल के घर बकाया राशि मांगने गए तो गाली-गलौज की। पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें