फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में विकसित भारत और खेल पर युवाओं से संवाद करेंगे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ संवाद का प्रसारण किया जाएगा। धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में छात्राएं भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। पीएम के संबोधन के प्रसारण के बाद स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि भी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को युवाओं से खेल, फिटनेस और विकसित भारत पर संवाद करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के मौके पर होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। युवा संवाद के प्रमुख विषयों में देश के खेल इकोसिस्टम को बेहतर बनाना, 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण शामिल हैं। खास बात यह है कि इसी कार्यक्रम में युवाओं को माई भारत पोर्टल से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज कंपटीशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें