चौबेपुर। जाल्हूपुर में आठ फीट रास्ते को लेकर हुए विवाद में 76 वर्षीय वृद्धा की बाउंड्रीवाॅल जेसीबी से गिराने के आरोप में चौबेपुर पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोसाईंपुर मोहांव निवासी रामदुलारी देवी ने तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात अशोक शर्मा, अवधेश शर्मा, अमन शर्मा उर्फ विक्की, अभिषेक शर्मा उर्फ बिट्टू, अविनाश शर्मा उर्फ शुभम और सतेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग जेसीबी लेकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उनकी जमीन की पश्चिमी और उत्तरी दिशा की बाउंड्रीवाॅल गिरा दी। विरोध करने पहुंचे महिला के पुत्र और पोते को आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया। गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। संवाद