वाराणसी। चंदौली निवासी एक नर्स के साथ छेड़खानी करने वाले गार्ड के खिलाफ लंका पुलिस ने सोमवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि युवती डाफी के एक अस्पताल में नर्स है। आरोप है कि सोमवार दोपहर में अपनी सहयोगी नर्स के साथ कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान दीनबंधु सिंह नामक गार्ड कमरे में आकर उसके कपड़े खोलने के साथ ही छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुलने पर जब युवती ने विरोध किया तो गार्ड बदतमीजी करने लगा और कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया। शोर मचाने पर साथ में सोई नर्स जाग गई और वह भी चिल्लाने लगी। दरवाजा खोलने पर स्टाफ समेत कई लोग जुट गए। तब तक वह मौके से भाग गया। नर्स की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो