फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। दहेज और मायके से जमीन लाने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गंगापुर निवासी नैना कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने पति मुकेश कश्यप, सास कौशल्या, ससुर नरेश और जेठ रितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नैना के मुताबिक, उनकी शादी चार साल पहले झारखंड के डंडई निवासी मुकेश कश्यप से हुई थी। उनकी एक साल की बेटी है। आरोप है कि ससुराल वाले मायके से दहेज और जमीन लाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। पीड़िता का आरोप है कि उसे खाने-पीने के लिए परेशान किया जाता है और बेटी के खर्च व इलाज के लिए भी रुपये नहीं दिए जाते। नैना ने आरोप लगाया कि सास और जेठ पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि शादी में पिता ने तिलक के दौरान पांच लाख रुपये और जरूरत का सामान दिया था। पीड़िता के अनुसार, उसके पास प्रताड़ना से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हैं। थाना प्रभारी
विज्ञापन

राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें