फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 वाहन चालकों, 4 वेंडर और 2 किन्नरों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी जंक्शन पर रेलवे पुलिस की ओर से 11 वाहन चालकों, चार वेंडरों और दो किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल और डॉग स्क्वॉड की ओर से मुख्य निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और टिकट घर की सघन चेकिंग की गई l नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने पर 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सद्भावना एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने पर एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरपीएफ ने दादर-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस में एक और सद्भावना एक्सप्रेस में तीन अवैध वेंडर पकड़े। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरपीएफ और सीआईबी ने पवन एक्सप्रेस में न्यूसेंस के जुर्म में दो किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्लेटफॉर्म 6-7 पर चार सप्ताह से लापता लड़के को चाइल्ड लाइन की सहायता से घर गाजीपुर भिजवाया गया। गाड़ी संख्या 01051 में मिर्जापुर के व्यक्ति का छूटा हुआ पर्स उसे सुपुर्द किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें