फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रास्ता डायवर्ट कर लक्सा थाने के पास रखे रोपवे के टावर का सामान, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुबाग से गिरजाघर की ओर जाने वाले वाहनों को औरंगाबाद की ओर किया गया डायवर्ट
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लक्सा थाने के पास रोपवे के टावर का सामान रखा गया है। क्रेन की मदद से इन्हें खड़ा किया जाएगा। इसलिए रास्ता डायवर्ट किया गया है। गुरुबाग से गिरजाघर जाने वाले वाहनों को औरंगाबाद की ओर डायवर्ट किया गया है। जिसकी वजह से यहां जाम लग रहा है। यही नहीं कुछ वाहन लक्सा होकर पीडीआर मॉल के बगल से गीता मंदिर वाले रास्ते से नई सड़क की ओर जा रहे हैं। बड़े वाहन औरंगाबाद होकर निकल रहे हैं। जददूमंडी टेकरा मठ के पास मोबाइल ट्रांसफार्मर लगने से जाम लग रहा है। लक्सा तिराहे से औरंगाबाद के बीच का इलाका जाम की चपेट में रहा। पुलिस के जवानों को लगाकर वाहनों को एक लाइन में भेजा जा रहा था। यही पर क्रेन और टावर के सामान रखे गए हैं। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि 29 टावर लगेंगे। सुरक्षा कारणों से टावर्स की हाइट बहुत अधिक रखनी पड़ती है। सबसे ऊंचा टावर नंबर 15 सुविधा साड़ी सिगरा के पास है। जिसकी ऊंचाई 160 फीट है। इन टावर्स की फाउंडेशन 80 फीट गहरी बनाई गई है। 3.8 किलोमीटर दूरी में रोपवे का निर्माण हो रहा है। कैंट से गोदौलिया तक के बीच काशी विद्यापीठ, रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन होंगे। गिरजाघर एक टेक्निकल स्टेशन हैं। इस प्रकार कुल 5 स्टेशन हैं। इस परियोजना की कुल लागत 815.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें