फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ से ज्यादा दुर्लभ मंदिर ढूंढे

Fri, 22 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कछवा रोड पर मूंछ वाले हनुमान जी ।
विज्ञापन
बजरंग बली के मंदिर तो आप ने कई देखें होंगे लेकिन मूंछ वाले बजरंग गली के  दर्शन आपने नहीं किए होंगे। कछवां रोड में 150 साल पुराने मूंछ वाले बजरंग बली का दर्शन करने दूर दराज से लोग आते हैं। रामनगर के रामबाग स्थित अनगढ़ हनुमान जी के बारे में भी कम लोग जानते हैं। करीब तीन सौ साल पुराने मंदिर में केवल हनुमान जी की नाक और गदा दिखता है। इन दो मंदिरों समेत शहर के दो सौ हनुमान मंदिरों को ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ ने खोज निकाला है। करीब तीन महीने पूर्व  संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के निर्देशन में ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ नाम से फेसबुक पेज बनाया गया था। सारनाथ निवासी और मालदीव में उच्चायुक्त अखिलेश मिश्र समेत विदेश में रहने वाले कई लोग इस पेज से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को हनुमान जयंती पर ग्रामीण क्षेत्र के बीस मंदिरों का ब्यौरा डाला जाएगा। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के निर्देशन में 24 फरवरी 2016 को ‘काशी हनुमत खोज यात्रा’ नामक फेसबुक पेज बनाया गया था। बीएचयू के डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, प्रो. विजय नाथ मिश्र, रामनगर की रहने वाली वंदना गुप्ता, करौंदी की अलका राय समेत टीम के लोग फेसबुक पेज को संचालित करते हैं। पेज को अब तक 492 लोगों ने लाइक किया है। फेसबुक पेज से जुड़े लोगों को सारे अपडेट मिलते रहते हैं।


इन मंदिरों का ब्योरा है ः खूंटी वाले हनुमान जी सिगरा, मूंछ वाले हनुमान जी रामनगर, जंगमबाड़ी वाले हनुमान जी, अस्सी मारवाड़ी सेवा संघ के हनुमान जी, अंगने वाले हनुमान जी तुलसीघाट, काष्ठ वाला हनुमान मंदिर, दालमंडी स्थित कोटर वाला हनुमान मंदिर, अति प्राचीन हनुमान जी रोहनिया, लक्ष्मीकुंड स्थित गायब हनुमान जी, पातालेश्वर हनुमान मंदिर महमूरगंज, बड़े हनुमान जी जूना अखाड़ा हनुमान घाट और अनगढ़ महाबीर, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें