फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण: केदार घाट और हनुमान घाट पर पूजा अर्चना, BHU के छात्रों से होगी बातचीत

Sat, 03 Dec 2022 11:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सुबह केदार घाट, हनुमान घाट पर पूजा अर्चना की और गंगा नदी में नौकायन किया। 
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में हिस्सा लेने पहुंची वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार की देर रात बनारस पहुंची। बरेका पहुंचने पर महाप्रबंधक अंजली गोयल ने केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत किया है। वित्त मंत्री ने आज श्री विशालाक्षी मंदिर, श्री कुमारस्वामी मठ, काशी नाटकोट्म क्षत्रम, श्री चक्रलिंगेश्वर मठ और शिव मठ का भ्रमण किया। 

विज्ञापन

इसके साथ ही वह हनुमान घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कुछ महत्वपूर्ण घाटों का भी भ्रमण किया और गंगा नदी में नौकायन किया। 
शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती में भी शामिल होंगी। चार दिसंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री बीएचयू में आर्किटेक्चर एंड अदर हेरिटेज फॉर्म्स इन आईकेएस (इंडियन नॉलेज सिस्टम) पर एक सेमिनार में भाग लेंगी और विश्वविद्यालय में एक अन्य कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी। बाद में वित्त मंत्री बीएचयू में काशी तमिल संगमम के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। तमिलनाडु के चार लोग जिन्होंने राज्य के तेनकासी की 30 से अधिक वर्षों तक सेवा की, वे भी तीन और चार दिसंबर वित्त मंत्री के साथ ऑनलाइन जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें