फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के आर्यन की फिल्म ‘जीत लो मैराथन’ कॉन फिल्म फेस्टिवल में शामिल

Fri, 19 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फिल्म ‘जीत लो मैराथन’ का पोस्टर - फोटो : facebook
विज्ञापन
हिंदी फिल्म ‘जीत लो मैराथन’ शुक्रवार को फ्रांस के कॉन फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की गई। इस फिल्म की वर्ल्ड प्रिमियम और स्क्रीनिंग भी होगी। पहड़िया में पले बढ़े अभिनेता आर्यन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
विज्ञापन


‘जीत लो मैराथन’ की पटकथा में हीरो की शादी हो गई होती है। पत्नी अपने पति के कामकाज से संतुष्ट नहीं रहती। उसे लगता है उसका पति जीवन में कुछ कर नहीं सकता। पत्नी की उलाहना के बाद फिल्म के हीरो ने कुछ करने की ठानी और मैराथन में जीत दर्ज कर पत्नी को अनमोल तोहफा दिया।

यह फिल्म पहली दिसंबर को देश के तमाम सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह फूल स्क्रीन फिल्म है।

आर्यन ने फोन पर बताया कि फिल्म के प्रमोशन के लिए तीन दिसंबर को देश के मेट्रो शहरों में एक मैराथन भी आयोजित होगा। इसमें सेलिब्रेटी भी हिस्सा लेंगे। चुनिंदा अभिनेताओं, अभिनेत्रियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें