जीवन में कितनी भी परेशानियां आ जाएं लेकिन आप हार नहीं मानेंगे तो सफल जरूर होंगे। कुछ इसी पर आधारित है यह फिल्म। यह एक आम बनारसी युवक के संघर्षों की कहानी है जिसे रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
निर्माता राजेश मिश्रा की फिल्म अपना नंबर लगेगा की शूटिंग बनारस के घाटों औप गलियों में कर रहे हैं। राजेश मिश्रा ने बताया कि मिस बंगाल शिवांगिता दीक्षित फिल्म की हीरोइन और थिएटर कलाकार रमणीक मान हीरो की भूमिका में हैं।
आजमगढ़ के मूल निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि शेखर सुमन के सीरियल रिपोर्टर ने मुझे एक नई पहचान दी। सौ एपिसोड की जो मेरी यात्रा रही वह बेहद खास थी। इसके बाद तन-मन डाट काम मल्टी स्टारर फिल्म रही लेकिन किसी कारण से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
यशराज बैनर की फिल्म सिन्स में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर मैंने काम किया। यह फिल्म विवादों में रही लेकिन दर्शकों ने इसे काफी सराहा। अपना नंबर लगेगा मेरी पहली प्रोडक्शन फिल्म है।