शिवपुर। चकरोड बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। कानूडीह सरसवा शिवपुर निवासी रवि राजभर ने बताया कि 20 जनवरी को वार्ड के पार्षद अभय प्रजापति ने चकरोड सीवर रोड का उद्घाटन किया था। आरोप है कि गांव के ही उदय राजभर,राजेश राजभर, ज्ञानचंद, गोविंद , गोलू , राहुल, शेखर, कल्लू,रामचंद्र, कपिलदेव व अज्ञात लोगों ने मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
गुंडा एक्ट के तहत दो आरोपियों को जिला बदर बड़ागांव। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने बड़ागांव क्षेत्र के दो आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई की। थानाक्षेत्र के इटहा गांव निवासी मुख्तार अली को एक माह और हरहुआ डीह निवासी जावेद ऊर्फ मेट्रो ऊर्फ इमरान को महीने के लिए जिला बदर किया है। संवाद बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर आरोपी हिरासत में बड़ागांव। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में कुड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया। कुड़ी बाजार में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने और रोकने पर गालीगलौज की। संवाद
विज्ञापन
8 वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल मिर्जामुराद। मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वारंटियों में करधना निवासी बबलू, छक्कू, चंद्रमा, चंद्रशेखर, मुलायम, संतोष, मुन्ना और जगदीश शामिल हैं। संवाद