कबीरचौरा मूलगादी मठ में आपसी विवाद में मठ के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों से लोग थाने पर भी गए, लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। बुधवार दोपहर में हुई मारपीट की वजह मंगलवार रात में किसी मामले में कहासुनी को बताया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी चेतगंज ने बताया कि कबीर मठ के दो पक्ष थाने आए थे, मगर किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो