फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन के दौरान दो गुटों में मारपीट

Tue, 04 Dec 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर 66 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा पांच संकायों में दो-दो प्रतिनिधि पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की। उधर नामांकन के दौरान मारपीट हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसमें सबसे अधिक महामंत्री पद पर 19 प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर अध्यक्ष पद पर 18 प्रत्याशी हैं। विश्वविद्यालय में 12 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चले नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने परिसर में जुलूस भी निकाला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश मिश्रा की देखरेख में हुए नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसमें अध्यक्ष पर 18, उपाध्यक्ष 16, महामंत्री 19 और पुस्तकालय मंत्री पद पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसमें करीब आधा दर्जन ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री तीनों पर नामांकन दाखिल किया है। विश्वविद्यालय में नामांकन के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कार्यालय के सामने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थकों में हुई मारपीट से अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूसे और ईट-पत्थर चले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया फिर दोनों गुटों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें