फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः सभी दलों में टिकट के लिए घमासान, बगावत की आशंका ने बढ़ाई बेचैनी

Mon, 30 Oct 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
election logo
विज्ञापन
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब टिकट के लिए घमासान तेज हो गया है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। अध्यक्ष पद के लिए इन सभी पार्टियों में आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं।
विज्ञापन


दावेदारों की लंबी फेहरिस्त ने पार्टियों के रणनीतिकारों की उलझन बढ़ा दी है। टिकट नहीं मिलने पर बगावत की आशंका को देखते हुए पार्टियों के दिग्गज बेचैन हैं। वहीं, टिकट के दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक अपनी गोटी बैठाने में जुट गए हैं।  

25 वार्डों वाले रामनगर नगर पालिका परिषद में सबकी नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी हैं। गली-मुहल्लों में चुनावी चर्चाओं और कयासबाजियों का सिलसिला तेज होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन के लिए सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस की बैठकें शुरू हो गई हैं। इन सभी दलों में आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। वहीं, सभासद के टिकट के लिए भी लामबंदी जारी है। 
विज्ञापन


सपा, भाजपा और कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच अंदरूनी बगावत की आशंका ने रणनीतिकारों को बेचैन कर दिया है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कई दावेदार दूसरी पार्टियों या फिर बागी के तौर पर निर्दल मैदान में उतर सकते हैं। टिकट के लिए शिव सेना और विश्व हिंदू महासंघ तक जोरआजमाइश जारी है। 

वहीं दूसरी ओर वोटरलिस्ट प्रमाणित कराने के लिए लोग चक्कर काट रहे है। दावेदारों का कहना है कि विकास भवन में कहा जा रहा है कि नगर पालिका में होगा और नगर पालिका से विकास भवन भेजा जा रहा है।

नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमीता सिंह का कहना है कि यह अधिकार निर्वाचन कार्यालय को है। वहां से पालिका को कोई निर्देश नहीं मिला है। 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची जल्द

आम आदमी पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। वार्डों से पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। उनकी जांच के लिए जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्क्रनींग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जेपी सिंह, राहुल, कैलाश और अंजना सदस्य है। पार्टी ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति का गठन भी किया है। इस कमेटी में आलोक त्रिपाठी के अलावा मुकेश सिंह, विनोद जायसवाल, राहुल सिंह, एजाज भाई, पल्लवी वर्मा हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी गृहकर और मुहल्ला क्लीनिक के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। इसके अलावा 90 वार्डों में पेयजल, जल भराव, सीवर की समस्या से निजात दिलाने का भी मुद्दा होगा।


बसपा की बैठक आज, दावेदारों के नाम पर लगेगी मुहर
बसपा भी नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने की तैयारी में है। इस संबंध में पहड़िया स्थित मंडलीय कार्यालय पर रविवार को बैठक होगी। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। जिला उपाध्यक्ष मेराज फारुकी जुग्गन ने बताया कि इसमें सभी दावेदारों को बुलाया गया है।

बैठक के बाद दावेदारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा और उनके नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में जोनल कोऑर्डिनेटर सांसद मुनकाद अली, अशोक गौतम मौजूद भी रहेंगे। शनिवार को जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई और रविवार को होने वाली बैठक की तैयारी की गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें