कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा अंडरपास के नीचे ठेला–पटरी लगाकर दुकान लगाने को लेकर दुकानदार आमने-सामने आ गए। दो महिला ठेला–पटरी दुकानदार आपस में भिड़ गईं। मूंगफली विक्रेता शकुंतला सरोज और चूड़ी बेचने वाली बेबी मुस्लिम के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। स्पष्ट किया कि अंडरपास के नीचे किसी भी प्रकार की दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दुकानों को हटवाया गया। संवाद