वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन मार्ग पर पटरी कब्जा कर दुकान लगाने वाले पांच लोगों के खिलाफ आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय की तहरीर पर राजघाट निवासी हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले दुर्गा प्रसाद, कमलेश गुप्ता, रवि गुप्ता, विजय यादव और सब्जी की दुकान लगाने वाले कोनिया निवासी सुनील सोनकर के खिलाफ यातायात बाधित करने के मामले में आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद