डीआरडीओ अस्पताल में आशापुर निवासी 52 वर्षीय और रोहनिया निवासी 70 वर्षीय पुरुष,बीएचयू में रमना निवासी 65 वर्षीय,इंगिलिशिया लाइन निवासी 60 वर्षीय पुरुष, ट्रामा सेंटर में
सुसुवाही निवासी 74 वर्षीय पुरुष और मेरेडियन हास्पिटल में खजूरी निवासी 56 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के वैक्सीनेशन में 18 वर्ष के ऊपर के 1580 और 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को 1139 को पहली डोज और 540 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई। इसमे सदर तहसील में 18 वर्ष के ऊपर के 416 , 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को 546 व्यक्तियों को प्रथम डोज,पिंडरा में 18 वर्ष के ऊपर के 411, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को 306 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 267 लोगों को द्वितीय डोज़, राजातालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 18 वर्ष के ऊपर के 753, 45 वर्ष के ऊपर के 287 व्यक्तियों को प्रथम डोज, 273 लोगों को दूसरी डोज का वैक्सीनेशन कराया गया।