फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी घाट की इस बार देव दीपावली गिरिजा देवी को समर्पित, घाट पर बनेगी अप्पा जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा

Fri, 27 Oct 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गिरीजा देवी
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के विश्व विख्यात दीप महोत्सव देव दीपावली पर गिरिजा देवी को खास अंदाज में याद किया जाएगा। खास थीम पर होने वाली तुलसी घाट की देव दीपावली इस बार अप्पा जी को समर्पित की गई है।
विज्ञापन


इसे यादगार बनाने के लिए गंगा तट पर 51 फीट ऊंची गंगा की रेत से अप्पा जी की प्रतिमा गढ़ी जाएगी। इस मौके पर कुछ ख्यातिलब्ध कलाकार भी हाजिरी लगाने काशी आ सकते हैं।

तुलसी घाट की देव दीपावली गिरिजा देवी को समर्पित करने की घोषणा संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने की। तुलसी घाट पर बीएचयू के दृश्य कला संकाय के छात्र-छात्राओं के अलावा आनंद वन समूह के कलाकार अप्पा जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार करेंगे।
विज्ञापन


2100 दीपों से अप्पा को नमन किया जाएगा। इस मौके पर उप शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी के अलावा पद्मश्री पद्मभूषण पं, साजन मिश्र के पुत्र स्वरांश का गायन होगा। इस कार्यक्रम में हाजिरी लगाने के लिए संतूर वादक भजन सोपोरी, भजन सम्राट अनूप जलोटा से भी संपर्क साधा गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें