- 15 बेड के लिए कम से कम 15 कर्मचारी जरूरी हैं।
- प्राथमिक उपचार कक्ष।
- आपातकालीन दवाइयां और उपकरण।
- नजदीकी सरकारी/प्राइवेट अस्पताल से रेफरल टाई-अप।
- केंद्र के लिए 400 स्कॉयर फीट की जगह होनी चाहिए।
- केंद्र में किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं होनी चाहिए।
क्या बोले अधिकारी
पिछले कुछ वर्षों में कई नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से खुले हैं। प्रशासनिक जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी। -निर्मालिका सिंह, क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी