एसपी सिटी शैलेंद्र लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार रात देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की गिरफ्तारी की गई। वहीं शुक्रवार रात दो बजे रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के पास हुई मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय बदमाश पकड़ा गया। कब्जे से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुआ।
एसपी सिटी ने कहा कि बीते तीन-चार दिनों में हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश अंतर्जनपदीय चोर गैंग के सदस्य है। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अपराध के धन से अर्जित की गई संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।