फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मंडलीय अस्पताल में जमकर मारपीट, महिला के मामले में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग

Sat, 02 Sep 2023 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। इस मारपीट में महिलाएं समेत दोनों पक्ष से 20 से ज्यादा शामिल थे।
विज्ञापन
कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। इस मारपीट में महिलाएं समेत दोनों पक्ष से 20 से ज्यादा शामिल थे। इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर हंगामे को शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और तहरीर के आधार पर चौक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली भोजूबीर निवासी राकेश कुमार सोनकर के अनुसार उसकी बहन रीना की शादी चौक थाना क्षेत्र के छोटी पियरी निवासी राजकुमार के साथ वर्ष 2016 में हुई है। दो बेटियां गौरी और लाडो है। आरोप है कि बहनोई की ओर से तलाक के लिए वाद कोर्ट में दाखिल है।

बहन रीना ने भरण पोषण का वाद दाखिल किया तो फिर कोर्ट की सहमति से दोनों पक्ष साथ में रहने लगे। शनिवार सुबह  बहन रीना ने सूचना दी कि पति राजकुमार समेत परिजनों ने उसे बहुत मारा पीटा है। मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश का आरोप है कि बहन के जेठानी के भाई और उसके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसमें काफी चोटें आई। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि चार आरोपियों में पति राजकुमार, ससुर मंगला प्रसाद निवासी छोटी पियरी, रिश्तेदार दिनेश कुमार और रोहित कुमार निवासी रामनगर कोदोपुर को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें