फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोलह शृंगार कर शिक्षिकाओं ने मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में रविवार को हरियाली तीज और शिक्षक दिवस का संयुक्त समारोह आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। शिक्षिकाओं ने हरे परिधानों में सोलह शृंगार कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मनोरंजक खेल, सोलह शृंगार के साथ और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। हरियाली तीज क्वीन का खिताब त्र्यंबिका ने जीता। आयोजन सरिता और कल्पना तिवारी ने किया। समारोह में रश्मि त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, नमिता सिंह, अनुपमा सिंह, नीलिमा प्रभाकर, सीमा सिंह, साधना सिंह और शशी सिंह सहित कई शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें