फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ब्यूटीशियन का कोर्स करने निकली युवती लापता, पड़ोसी युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। ब्यूटीशियन का कोर्स करने घर से निकली युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बेटी को बहलाकर कहीं ले जाने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक उनकी बेटी वाराणसी के एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन

एक सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह घर से कोर्स करने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था। उन्होंने युवक को कई बार समझाया भी था। पिता ने आशंका जताई कि वही युवती को कहीं ले गया है और उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें