फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BHU में महिला शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप, छात्रों का धरना, मौके पर पहुंचा प्रॉक्टोरियल बोर्ड

Fri, 26 Apr 2024 04:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: छात्रों के धरने की सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र शिक्षिका पर तुरंत कार्यवाही की मांग पर अड़े है। 
विज्ञापन
छात्रों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में विज्ञान संस्थान के कंप्यूटर साइंस की एक महिला शिक्षक (असिस्टेंट प्रोफेसर) पर छात्रों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि महिला शिक्षक द्वारा आए दिन उन्हें छेड़खानी में फंसाने की धमकी दी जाती है। साथ ही इसकी शिकायत भी कई बार विभागाध्यक्ष से की जा चुकी है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर शुक्रवार को दोपहर से ही छात्र धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि महिला शिक्षिका पर कार्यवाही की जाए।

इस बार में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि विभाग के छात्रों ने महिला शिक्षिका पर दुर्व्यवहार की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड से की है। इसमें विज्ञान संकार के डीन से बातचीत कर छात्रों का धरना समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें