वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। घटना रात 9.30 बजे की है। फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो