वाराणसी। ओपन राष्ट्रीय मास्टर्स कराटे प्रतियोगिता लखनऊ में खेली जाएगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 और 20 जुलाई को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से होगी। वाराणसी की छह महिला चिकित्सक खेलेंगी। बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के महामना वेलनेस सेंटर में महिला चिकित्सकों ने मंगलवार को कराटे का प्रशिक्षण लिया। कोच जागृति यादव ने बारीकियां सिखाईं। चिकित्सकों के अलावा नर्सिंग के अधिकारी शामिल हुए। जनरल सर्जरी विभाग की डॉ. प्रखर जायसवाल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पाठक, ऋचा सिंह, ट्रामा सेंटर की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सुषमा वर्मा ने वर्कआउट किया। संवाद