फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बच्चों के पिता ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। सलारपुरा निवासी 43 वर्षीय बुनकर मुराद अली को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जैतपुरा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी मुराद पांच बच्चों का पिता है।
विज्ञापन


जैतपुरा थाने की पुलिस को किशोरी के बड़े भाई ने बुधवार को तहरीर दी थी। बताया कि उसकी बहन मंगलवार की रात लगभग आठ बजे घर के समीप बच्चों के साथ छुपा-छुपाई खेल रही थी। उसी दौरान मुराद अली उसकी बहन को खींच कर पावरलूम के कारखाने में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी बहन घर आई तो मुराद अली की करतूत के बारे में जानकारी दी। उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह सिटी स्टेशन के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें